वीवीआईपी सुरक्षा की 122 पुलिसकर्मियों को खास ट्रेनिंग
वाराणसी, जुलाई 10 -- वाराणसी। जिले में वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शुक्रवार को पूरा हुआ। समापन अवसर पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने ट्रैफिक पुलिस लाइन सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और उच्च सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में 122 पुलिसकर्मियों (उपनिरीक्षक और आरक्षी) को वीआईपी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) की भूमिका, सुरक्षा घेरा प्रबंधन, थ्रेट प्रोटेक्शन, एडवांस सिक्योरिटी लाइजनिंग (एएसएल), एक्सेस कंट्रोल, चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम, वीआईपी फ्लीट प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, साइबर सुरक्षा, बॉडी लैंग्वेज, प्राथमिक उपचार तथा जनसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.