वीवीआईपी दर्शन के लिए अफसरों के पास पहुंचा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का लेटर! जांच में जुटी पुलिस
चित्रकूट संवाददाता, अगस्त 7 -- भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पांच लोगों को वीवीआईपी दर्शन कराने और ठहरने का इंतजाम करने के लिए पहुंचे संदेहास्पद पत्र ने प्रशासनिक अमले में खलबली मचा दी है। ऐसा पत्र प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की फोटो, हस्ताक्षर युक्त लेटरपैड से जारी हुआ है। अधिकारियों ने जब पत्र को बारीकी से देखा तो संदेह हुआ। आनन फानन पत्र की सच्चाई जानने को सीएमओ ने स्वास्थ्य मंत्रालय में सम्पर्क किया। मंत्रालय ने ऐसा पत्र जारी होने से इंकार किया। अब पूरे मामले की जांच सदर कोतवाली पुलिस कर रही है। जारी इस पत्र में एक परिवार के पांच लोगों के नाम लिखे है। जिनको सात अगस्त को दर्शन और ठहरने की उच्चतम व्यवस्था कराने के निर्देश है। यह पत्र एडीएम के जरिए एसडीएम सदर के पास पहुंचा। इसके साथ कई भी फोन आए। फलस्वरूप अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.