वीवीआईपी के लिए 24 हेलीकॉप्टर खरीदेगी वायुसेना
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- भारतीय वायुसेना राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री जैसे अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए 24 विशेष उपयोगिता वाले हेलीकॉप्टर खरीदेगी। डीएसी की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। करीब 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत मौजूदा एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टरों की जगह नए हेलीकॉप्टर शामिल किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, इस खरीद के लिए प्रमुख दावेदारों में एयरबस का एच-725 हेलीकॉप्टर और अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन नए हेलीकॉप्टरों की तकनीकी विशेषताओं और सुरक्षा मानकों को देश के शीर्ष संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह भी पढ़ें- पीएम जैसे VVIP लोगों के लिए खरीदे जाएंगे 24 खास हेलीकॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.