शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। वीवीआईपी आगमन की तैयारियों के तहत हनुमत धाम पर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड के लिए चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को परखा गया। साथ ही आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता और समन्वय व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन हो। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखने को कहा गया। इस दौरान एसपी सिटी देवें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.