रांची, फरवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आदित्य साहू ने कहा कि यह हृदय विदारक है और परिवार के लिए वज्रपात के जैसा है। साहू ने कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में सभी परिजनों, बंधु-बांधवों को धैर्य एवं साहस प्रदान करें। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह असह्य पीड़ा है। परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिवार को दुख सहने की ताकत दें। शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश के नेताओं ने आत्मा की शांति के लिए प्रा...