जौनपुर, जनवरी 5 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नगवां गांव निवासी व भारतीय सेना में सेवाओं के दौरान भारत पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों का जमकर मुकाबला करने वाले 75 वर्षीय जेपी मिश्रा नहीं रहे। सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही कर दिया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राजीव मिश्रा ने दिया। उनके निधन की खबर से गांव में शोक छा गया। भारतीय सेना में सैनिक के पद पर रहते हुए उन्होंने वर्ष 1971 में पाकिस्तान युद्ध में दुश्मनों से सीधा मुकाबला किया था। वह गांव में इस युद्ध के बिषय में लोगों से अक्सर चर्चाएं किया करते थे। परिजनों ने बताया कि गत शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर एम्स में भर्ती कराया गया। जहां रवि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.