बिजनौर, मार्च 19 -- बिजनौर। वीर सेना द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 वे हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रात: महाराणा प्रताप वाटिका बिजनौर में पूरे विधि विधान से हवन पूजन का कार्यकम किया गया। तत्पश्चात वीर सेना के द्वारा राजपूत धर्मशाला, भरत विहार कॉलोनी, बिजनौर में शिवकुमार राजपूत की अध्यक्षता एवं विनीत राजपूत के संचालन में हिंदू नववर्ष के विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार से पधारे अध्यक्ष तीर्थ सेवा न्यास तीर्थचार्य रामविशाल दास महाराज एवं संस्थापक शाश्वत प्रवाह धर्म प्रचार प्रसार संघ संत शाश्वतानंद सरस्वती महाराज ने एकता के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज, शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा एवं स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए और कार्यक्रम...