बिजनौर, जून 25 -- वीर सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भरत तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराने तथा मध्य प्रदेश में 14 गोरक्षकों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा के प्रकरण की पुनः समीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की गई।गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे वीर सेना के जिलाध्यक्ष राहुल चौहान ने कहा कि समाज में न्याय व्यवस्था और कानून के प्रति लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए संवेदनशील मामलों की निष्पक्ष जांच बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए न्यायसंगत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- हिंदू समाज पार्टी ने बिहार पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत पर जताया रोष सं...