पीलीभीत, मई 30 -- पीलीभीत। मेरा युवा भारत की ओर से जिला पुस्तकालय में वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवा-युवतियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जयंती कार्यक्रम में समाजसेवी लक्ष्मीकांत शर्मा ने विद्यार्थियों को वीर सावरकर की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्रसेवा, संघर्ष एवं बलिदान का अद्भुत उदाहरण है, जिससे युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। तीर्थदेव शर्मा ने कविता के माध्यम से वीर सावरकर जी के साहस एवं त्याग की गाथा को प्रस्तुत किया। सुमित जैसवार ने सेल्युलर जेल की कहानी को विस्तार से बताते हुए कहा कि किस प्रकार अंग्रेजों ने वीर सावरकर जी को कैद किया और उन्हें अमानवीय यातनाएं एवं अत्याचार सहने पड़े। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, प्रतिभागी हुए ...