वीर सावरकर लेखक और समाज सुधारक थे: निर्वाल
मुजफ्फर नगर, मई 29 -- मोरना। कस्बा मोरना में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत मेरा युवा भारत द्वारा गुरुवार को राघव यूथ क्लब के सहयोग से महान स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि वीर सावरकर केवल क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि महान विचारक, लेखक और समाज सुधारक थे। उनके राष्ट्रवाद, आत्मबलिदान और अखंड भारत के विचार आज भी युवाओं को दिशा देने वाले हैं। नई पीढ़ी को उनके जीवन से त्याग और देशभक्ति की सीख लेनी चाहिए। संगोष्ठी में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि सावरकर जी का पूरा जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित था। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की काला पानी की यातनाएं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.