वीर सावरकर महान स्वतंत्रता सेनानी थे, उनकी देशभक्ति सदा प्रेरणा देगी: जयश्री बोदरा
सराईकेला, मई 28 -- सरायकेला । युवा एवं खेल मंत्रालय के संयोजन से 'मेरा युवा भारत' सरायकेला-खरसावां द्वारा नुवागांव पंचायत भवन में वीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती गरिमापूर्ण तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया जयश्री बोदरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।मौके पर उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुखिया जयश्री बोदरा ने कहा कि वीर सावरकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। वर्ष 1904 में उन्होंने 'अभिनव भारत' नामक क्रांतिकारी संगठन की स्थापना की थी, जिससे ब्रिटिश हुकूमत इस कदर भयभीत हो गई कि उन्हें काला पानी जैसी अमानवीय और कठोर सजा दी गई। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की उनका जीवन और संघर्ष आज के युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.