वीर सावरकर जयंती पर राष्ट्रभक्ति का संदेश, गोआसी पंचायत में कार्यक्रम आयोजित
पूर्णिया, मई 28 -- हरदा, एक संवाददाता। मेरा युवा भारत पूर्णिया, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में गोआसी पंचायत वार्ड संख्या 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में उपस्थित पैक्स अध्यक्ष शंकर मेहता, समाजसेवी शिव पूजन मेहता एवं संजय मेहता ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं को उनके राष्ट्रभक्ति, त्याग और संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस दौरान युवाओं ने भी वीर सावरकर के विचारों को साझा किया और देशहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर जयंती पर राष्ट्रभक्ति का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.