वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने किया पौधरोपण, दी श्रद्धांजलि
कटिहार, मई 28 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मेरा युवा भारत कटिहार के तत्वावधान में बुधवार को वीर सावरकर की 143वीं जयंती पर निबंध लेखन, गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।वक्ताओं ने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक रहा है। उन्होंने न केवल ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक जागरण में भी अहम भूमिका निभाई। युवाओं से उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।कार्यक्रम में सावरकर के जीवन, शिक्षा और स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर जयंती पर युवाओं ने किया पौधरोपण, दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.