देहरादून, मई 28 -- थत्यूड़, नई टिहरी। सकलाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हटवाल गांव में महान स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी लेखक सामाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की जयंती पर एक गोष्ठी के माध्यम से उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया। सामज सेवी अनिल हटवाल ने बताया कि वीर सावरकर मां भारती के वीर सपूत थे। जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। वीर सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ। स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा किए गया संघर्ष आजीवन स्मरण रहेंगा। उन्होंने युवाओं को संगठित करने के लिए अभिनव भारत संगठन की स्थापना की। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें दो बार आजीवन कारावास व काला पानी की सजा तक दी। यह भी पढ़ें- वीर सावरकर को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की उन्होंने जेल में रहकर देशभक्त कविताएं लिखी। सावरकर अर्थात तप सावरकर या तपस्या...