भागलपुर, फरवरी 27 -- भागलपुर । सामाजिक संस्था स्वाभिमान ने गुरुवार को प्रगति शिक्षण संस्थान मंदरोजा में वीर सावरकर की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। रंजन कुमार राय ने कहा कि आजादी के आंदोलन में वीर सावरकर का योगदान रहा। मुख्य अतिथि प्रेम कुमार सिंह ने कहा कि देश की आजादी के लिए सावरकर ने वर्षों काला पानी की सजा झेली। पुण्यतिथि समारोह को अजय शंकर, राजीव रंजन, शिवम कुमार, राजीव रमन, देवेंद्र ने संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...