वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र सेवा और अदम्य साहस का प्रतीक : नरबीर
गुड़गांव, मई 28 -- रेवाड़ी, अशोक वधवा। उद्योग, वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी और विचारक विनायक दामोदर वीर सावरकर की जयंती पर ब्रास मार्किट स्थित वीर सावरकर उद्यान में अखंड भारतवर्ष द्वार का शिलान्यास किया। अखिल भारतीय वीर सावरकर मंच तथा वीर सावरकर उद्यान विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में यह समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर 145 किलो का लड्डू से बना केक काटा गया। राव नरबीर सिंह ने वीर सावरकर को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने देश की आजादी के लिए सेलुलर जेल की असंख्य यातनाएं झेल कर कभी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके। यह भी पढ़ें- साहित्यालोक में वीर सावरकर जयंती पर काव्यांजलि उनका राष्ट्रवाद के प्रति सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.