पूर्णिया, अगस्त 26 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय में 25 अगस्त 1942 भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए धमदाहा के 15 अमर शहीदों के परिजन एवं तीन दर्जन स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को शहीद दिवस राजकीय समारोह में सम्मानित किया गया। शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित न संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह सुधांशु के पौत्र सम्मानितकार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री लेशी सिंह सर्वप्रथम शहीद स्मारक पहुंचकर शाहिदों को श्रद्धासुमन अर्पित की। तत्पश्चात वयोवृद्धि समाजसेवी अंबिका प्रसाद मेहता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सम्मान समारोह स्थल पर कार्यक्रम स्थल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी योजन किया गया।...