वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
बागपत, मई 10 -- बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में शनिवार को वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजपुत समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर यज्ञ में आहुति दी। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। प्रबंधक भूपेंद्र चौहान ने बताया कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म 1940 को मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के महान राजपूत परिवार में हुआ। वे वीर पुरुष रहे हैं। सभी लोगों को उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, कोषाध्यक्ष जयपाल चौहान, लॉ विभाग के अध्यक्ष श्रीनिवास चौहान, मास्टर सुरेंद्र, धारा सिंह, उपसचिव तेजपाल चौहान, ललित चौहान, यशपाल चौहान व उपाध्यक्ष मनोज चौहान आदि ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। यह भी पढ़ें- राजपूत संघ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.