बहराइच, मई 9 -- बहराइच, संवाददाता। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर के किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सामने स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। कार्यक्रम अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा द्वारा की गई। इस खास अवसर पर जहां एक ओर विधि-विधान से पूजन अर्चन हुआ वहीं दूसरी ओर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति उनके बलिदान को याद किया। अध्यक्ष डॉ.जीतेंद्र सिंह ने आज की युवा पीढ़ी को नसीहत देते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन का हर अध्याय हमें स्वाभिमान और वीरता की सीख देता है, जिसे आज आत्मसात करने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- भाजपा नेता अभय सिंह ने मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.