कौशाम्बी, मई 9 -- मंझनपुर तहसील के बरैसा ग्राम सभा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही धूमधाम व उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह के निवास स्थल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर फूल माला चढ़ाते हुए दीप जलाए गए। इस दौरान उनकी वीरता, साहस तथा देशभक्ति को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने एकत्र होकर महाराणा की अदम्य वीरता से प्रेरणा लेते हुए एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। महाराणा प्रताप देश की आजादी और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई उन्होंने मुगल साम्राज्य के विरुद्ध निरंतर लड़ाई लड़ी और देश को आगे बढ़ाने के लिए समा...