हजारीबाग, अप्रैल 4 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता।पासवान उत्थान समिति, लांखे द्वारा वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह आयोजन 4 अप्रैल को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समिति ने इसे सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बनाने का संकल्प लिया है।समिति के सदस्यों ने बताया कि जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा सामाजिक एकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा चौहरमल के जीवन, उनके संघर्ष और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि समाज में भाईचारा और एकजुटता का संदेश और अधिक सशक्त हो सके। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा एक सुदृढ़ आयोजन समिति का गठन किया गया है। संयोजक के रूप में प्रदीप पासवान और आशीष पासवान को जिम्मेदारी सौंपी गई है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.