पूर्णिया, अप्रैल 5 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड पांच स्थित राजा सलहेश महाराज स्थान परिसर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती का भव्य आयोजन किया गया। वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती के अवसर पर घोड़ा एवं पारंपरिक ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इसके पश्चात राजा सलहेश महाराज स्थान में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की जयंती मनाई गई। 12 घंटे का भगैत सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन कमेटी के कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि बनमनखी में पहली बार वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई है। उन्होंने वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर शिरोमणि बाबा चौ...