अलीगढ़, जुलाई 11 -- अलीगढ़, संवाददाता। जैन समाज ने शुक्रवार को वीर शासन जयंती मनाई। मीडिया प्रभारी मयंक जैन ने बताया कि यह पर्व भगवान महावीर स्वामी के प्रथम दिव्य उपदेश की स्मृति में मनाया जाता है। जिसे उन्होंने आज से लगभग 2500 वर्ष पूर्व कृष्ण प्रतिपदा के दिन विपुलाचल पर्वत पर अपने अनुयायियों को दिया था। इसी दिन से उनके शासनकाल की शुरुआत मानी जाती है। इसलिए इसे जैन धर्म में युग परिवर्तन दिवस के रूप में भी जाना जाता है। श्री दिगंबर जैन महासमिति के प्रांतीय महामंत्री राजीव जैन ने बताया कि वीर शासन जयंती जैन धर्म में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखती है। भगवान महावीर ने इस दिन अहिंसा, सत्य, ब्रह्मचर्य, अपरिग्रह और अचौर्य जैसे मूल सिद्धांतों पर आधारित जीवन जीने का संदेश दिया। वरिष्ठ सदस्य मुनेश जैन ने बताया कि यह पर्व सिर्फ उत्सव नहीं, आत्मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.