वीर शहीद सिदो-कान्हू के संघर्ष व बलिदान को किया गया याद
पाकुड़, अगस्त 9 -- पाकुड़िया, एक संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वीर शहीद सिदो-कान्हू के संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। इस दौरान पाकुड़िया में स्थित सिद्धू-कान्हू चौक एवं तलवा में स्थित अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पाकुड़िया के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित सभा में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने सिद्धू-कान्हू के गौरवशाली इतिहास और उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के हक-अधिकार की रक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.