जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- बायांगबिल स्थित गंगा नारायण सिंह चौक पर वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण नमन किया। ग्राम पुजारी मान सिंह ने शहीद के साहस को याद करते हुए कहा कि उनका संघर्ष अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगजीवन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। उपस्थित ग्रामीणों ने वीर सपूत के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति की भावना को नई पीढ़ी तक पहुँचाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.