हरिद्वार, मार्च 23 -- शहीद दिवस पर श्रीअखंड परशुराम अखाड़े ने महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अग्रसेन घाट पर मां गंगा में पुष्प अर्पित करते हुए वीर शहीदों को नमन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। युवाओं को उनके आदर्श अपने जीवन में उतारने चाहिए। इस मौके पर कथाव्यास पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, जिलाध्यक्ष करण पंडित, पवन भगवा, स्वामी कार्तिक गिरि, सचिन पैन्यूली, आदित्य, रोहित, अभिषेक, पंकज भदौरिया, सचिन शर्मा, सुरेंद्र, यशपाल शर्मा, दिनेश, वीरेंद्र परिहार और नीलेंद्र गौतम मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.