चाईबासा, जून 30 -- चाईबासा।कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को हूल दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'हूल जोहार' के उद्घोष के साथ उनके साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया। जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि 30 जून 1855 को शुरू हुआ हूल विद्रोह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक अध्याय है, जिसने जल, जंगल, जमीन, सामाजिक न्याय और आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हूल दिवस शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता, भाईचारा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेने का अवसर है। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर वीर शहीदों को किया गया नमन कार्यक्रम में जम्बी कुदादा, मंजु बिरुवा, लक्ष्मण हासदा, पुरुषोत्त...