बलरामपुर, अप्रैल 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। वीर विनय चौराहे पर गुरुवार को डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व एसपी विकास कुमार के निर्देश पर यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।एआरटीओ बृजेश यादव ने बताया कि अभियान के दौरान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का उपयोग न करने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल करने वालों की जांच की गई। इस दौरान कुल 77 वाहनों का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान तीन दोपहिया वाहनों को कोतवाली नगर में बंद किया गया। अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले चार वाहनों पर भी चालान की कार्रवाई की गई। इसके अलावा दो ओवरलोड वाहनों को भी जब्त किया गया। पूरे अभियान में कुल एक लाख 54 हजार रुपये का शास्ति अधिरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.