सहारनपुर, फरवरी 27 -- दिल्ली रोड स्थित गुर्जर भवन में विजय सिंह पथिक कल्याण ट्रस्ट के तत्वावधान में विजय सिंह पथिक की 144वीं जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर तथा मुख्य वक्ता बिजनौर लोकसभा सांसद चंदन चौहान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र डेढ़ा ने की। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि वीर विजय सिंह पथिक देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म 27 फरवरी 1882 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के गुठावली गांव में एक गुर्जर किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता हमीर सिंह और माता कमल कुमारी थीं। उन्हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.