आजमगढ़, मार्च 28 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुमत समागम के दूसरे दिन शनिवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में उल्लास और श्रद्धा का संगम दिखाई दिया। जहां रणबांकुरों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए तो वहीं दूरदराज से आई हुई संगत ने मत्था टेका और श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के आयोजन में भी भाग लिया। वहीं अटूट लंगर में उपस्थित लोगों ने प्रसाद छके। गुरुमत समागम में दूसरे दिन शनिवार को रणबांकुरों ने हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। वीर रस की धुनों पर तलवारबाजी देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गये। शस्त्र कला प्रदर्शन जुलूस की शुरुआत चरण पादुका साहिब गुरुद्वारा से हुई। इसके बाद नानक घाट, नई सड़क, फरहाबाद चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा, देवकी सेठ चौराहा होते हुए पुराना चौक पहुंचा। उसके बाद गुरुद्वारे में आकर समाप्त हुआ। गुरुद्वारा संत सिपाही रंजीत अखाड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.