हाजीपुर, अप्रैल 11 -- संवाद सूत्र। प्रखंड के भलुई पंचायत के पंचई मुबारक गांव में वीर शिरोमणि चौहरमल की 713 वीं जयंती समारोह श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। लोगों ने बाबा वीर चौहरमल के तैल चित्र पर फूल माला अर्पित की एवं समाज देश दुनिया के सलामती की दुआ मांगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध व्यास मुकेश महात्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी रामसागर पासवान ने की एवं संचालन मनोज पासवान ने किया। उपस्थित लोगों को फूल माला ,अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा वीर चौहरमल का पूजन पाठ करने के बाद दीप प्रज्वलित कर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोजपा के पूर्व प्रत्याशी गौरी शंकर पासवान ने कहा कि बाबा वीर चौहरमल गरीबों शोषितों दलितों के मसीहा थे। वे एक महान लोक देवता और शोषित समाज के योद्धा थे।उ...