देहरादून, मई 15 -- देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) ने गुरुवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन व सेवा क्षेत्र में उद्यमिता, नवाचार और स्टार्ट अप संस्कृति को बढ़ावा देना है। एमओयू पर कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. राजेश उपाध्याय, कुलसचिव, वीएमएसबीयूटीयू और आईएचएम देहरादून की ओर से प्रधानाचार्य आईएचएम डॉ शिव मोहन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते का उद्देश्य समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से सेंटर फॉर हॉस्पिटैलिटी एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन की स्थापना करेंगे।

केंद्र की गतिविधियाँ यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों और युवा उद्यमियों को नवाचार, स्टार्...