महोबा, नवम्बर 24 -- श्रीराम जन्म भूमि अयोध्या में होने वाले ध्वजरोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ है। राम भक्तों का तिलक कर रवाना किया गया। श्रीराम की जयकार के साथ भक्तों का जत्था रवाना हो गया। सोमवार को शहर के आल्हा चौक से राम भक्तों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया। विश्व हिंदू परिषद के चित्रकूट धाम मंडल के विभाग मंत्री मयंक तिवारी के द्वारा रोली तिलक कर भक्तों का स्वागत किया। भक्तों में अयोध्या जाने के लिए उत्साह दिख रहा था। भक्तों में युवा महिलाएं शामिल थी। भक्तों ने कहा कि अयोध्या में ध्वजरोहण में शामिल होना उनके लिए गैरव की बात है। विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे, मंत्री धीरेंद्र संयोजक विपिन, रवि आदि मौजूद रहे। 42 भक्तों का जत्था जय श्रीराम के उद्घोष के साथ रवाना हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...