महोबा, मार्च 22 -- महोबा, संवाददाता। राम नवमी की तैयारियां तेज हो गई है। नगर में मातृ शक्ति के द्वारा स्कूटी रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं जय श्री राम के उद्घोष लगाते हुए चल रही थी। जगह-जगह रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वीर भूमि में इन दिनों श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही है। रविवार को विद्या मंदिर से स्कूटी रैली निकाली गई। रैली में शामिल महिलाएं और युवतियां भगवा लेकर चल रहीं थी। रैली विद्या मंदिर से आल्हा चौक, से तहसील तिराहा, से कोतवाली रोड़ से मुख्य बाजार से ऊदल चौक होते हुए निकाली गई। व्यापारियों से राम नवमी को लेकर घरो में भगवा फहराने की अपील की गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। निधि रावत, साधना तिवारी, प्रियांशी आर्य, प्रज्ञा द्विवेदी, विनीता गोयल, छाया तिवारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं है।

हिंदी ह...