महोबा, मई 9 -- महोबा, संवाददाता। वीर भूमि में वीरता के गवाह कीरत सागर के आस पास आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने के काम किए जा रहे है। नगर पालिका ने पावर हाउस से आलमपुरा तक पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ तैयार कराने का खाका तैयार किया है। सदर विधायक ने भूमि पूजन के साथ शिलान्यास किया। वीर भूमि में पर्यटन की असीम संभावनाएं है। प्रशासन के द्वारा पर्यटन विकास को लेकर काम कराए जा रहे है। सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने नगर पालिका के द्वारा फुटपाट निर्माण कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार पर्यटन विकास को लेकर गंभीर है। वीर भूमि में गोरखगिरि में पर्यटन विकास को लेकर काम किए जा रहे है। कीरत सागर के पास फुटपाथ का निर्माण होगा जिससे कीरत सागर जाने वाले पैदल यात्रियों और बच्चों को सुरक्षा मिलेगी। पालिकाध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया ने कहा कि नगर को स्मार...