महोबा, जनवरी 7 -- महोबा, संवाददाता। आवारा कुत्तों को लेकर सर्वोच्य न्यायालय के सख्त होने के बाद भी वीर भूमि में आवारा कुत्तों को आतंक बढ़ता जा रहा है। नगर पालिका के पास खतरा का पर्याय बन रहे आवारा कुत्तों की समस्या के निजात के कोई संसाधन नहीं है। शेल्टर होम की व्यवस्था न होने के कारण शहर भर में कुत्तों की फौज घूम रही है। नगर पालिका, अस्पताल सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों में दिन भर इन कुत्तों की धमाचौकड़ी बनी रहती है। नगर में आवारा कुत्तों का कहर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों सात नवंबर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवारा कुत्तों की समस्या के निजात की उम्मीद बढ़ी थी मगर पालिका के द्वारा एक दो दिन कुत्तों को खदेड़ने के बाद अभियान को बंद कर दिया गया जिससे कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि नगर पालिका के आस पास ही दिन भर कुत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.