महोबा, फरवरी 23 -- महोबा संवाददाता वीर भूमि के मेधावी सफलता का परचम फहरा रहे हैं। होनहार बेटी ने लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ में सफलता हासिल कर नाम रोशन किया है। शहर के उमेश तिवारी की होनहार बेटी शिवांगी तिवारी ने लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़ में व्यवहार न्यायाधीश कनिष्क श्रेणी में सफलता हासिल की है ।लोगों ने बेटी की सफलता पर बधाइयां दी हैं। शिवांगी ने 2014 में हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि 2016 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। बाद में एलएलबी की डिग्री हासिल की। बाद में 2023 में ग्वालियर और दिल्ली में तैयारी की। 20 फरवरी को आए परीक्षा परिणाम में सफलता हासिल करने से परिजन गदगद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.