गया, जुलाई 23 -- इमामगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय खड़ाऊ में बुधवार को वीर भगत सिंह एवं लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों की सहभागिता से पोषक क्षेत्र में आकर्षक झांकी निकाली गई। कक्षा चार के छात्र विक्रम कुमार ने चंद्रशेखर आजाद तथा संदीप कुमार ने बाल गंगाधर तिलक की भूमिका निभाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में महापुरुषों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा, देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक परमोद कुमार सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...