गुमला, दिसम्बर 18 -- गुमला, संवाददाता। एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड के तत्वावधान में आयोजित वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का पहला चरण गुरूवार को गुमला जिले से शुरू हो गया। आज जिला मुख्यालय के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम गुमला में आयोजित सेंडिंग ऑफ सेरेमनी के दौरान एनसीसी कैडेटों की टीम को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। कार्यक्रम में बीएन जालान कॉलेज सिसई के प्रिंसिपल डॉ.अमिताभ भारती, डीएवी गुमला प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत साहू, यूसीजीएचएस प्रिंसिपल सिस्टर हिर्मिला लकड़ा, ब्रह्माकुमारी शांति दीदी हरी झंडी दिखाया। मौके पर 46 झारखंड बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीबी शर्मा ने साइक्लोथॉन का नेतृत्व किया। जिसमें एक पीआई स्टाफ और छह एनसीसी कैडेट शामिल थे। टीम ने शौर्य के कदम क्रांति की ओर थीम के तहत गुमला से रांची की यात्रा शुरू की। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.