मऊ, दिसम्बर 27 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय करमी के प्रागंण में शुक्रवार को वीर बाल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध, खेल प्रतियोगित और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक ने अव्वल आए बच्चों को सम्मानित किया। चित्रकला में इशरा शेख प्रथम, निबंध में इशिका सिंह प्रथम, लोकगीत में बालिका वर्ग टीम प्रथम स्थान पर रही। जबकि खो-खो में दिव्यांश की टीम और कबड्डी में टीम अंशिका प्रथम रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, प्रधानाध्यापक मुहम्मद अयूब खान, बलिराम चन्द्र सिंह, बसंत वैष्णव, लल्लन, अंजू सिंह, सीमा, सुशीला, विभा, श्यामा सहित राणा प्रताप, अनुज, रविन्द्र, तहसीलदार सिंह आदि मौजूद रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.