अयोध्या, दिसम्बर 27 -- अयोध्या, संवाददाता। वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने खिड़की अली बेग स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण में शबद कीर्तन में भाग लिया। इसके उपरांत उन्होंने परिसर में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उसका अवलोकन भी किया। प्रर्दशनी का समापन रविवार को किया जाएगा। भाजपा कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन कर वीर बालकों के शौर्य और बलिदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह के वीर सपूतों का बलिदान का इतिहास पूर्ववर्ती सरकारों ने योजनाबद्ध तरीके से छुपाने का प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की युवा पीढ़ी को अपने वास्तविक इतिहास से वंचित रखा गया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि वीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.