आरा, दिसम्बर 29 -- आरा, निज प्रतिनिधि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के शहादत दिवस को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से घोषित वीर बाल दिवस पर भाजपा की जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय में साहबजादो के शहादत और उनकी जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी लगायी गयी। चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह सेंगर, हरेराम चंद्रवंशी, पंकज प्रभाकर, नवीन प्रकाश, प्रतिक चंद्रवंशी, विनोद प्रसाद, टिंकू अग्रवाल सहित अन्य ने किया। वहीं महादेवा स्थित गुरुद्वारा में सिख परंपरा से वीर शहीद साहबजादों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए वीर साहबजादों को याद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.