अमरोहा, दिसम्बर 26 -- अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी विभाग नगर के संयोजन में श्रीगुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान के स्मरण में गुरुवार को बाल पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन जोया रोड पर शिवानी बैंक्वेट हॉल से शुरू होकर रानी नगर होते हुए सुबोध नगर आदि स्थानों से होते हुए वापस बैंक्वेट हॉल पहुंचकर संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता महावीर सिंह ने श्रीगुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदानी इतिहास की जानकारी दी। इस दौरान नगर विद्यार्थी प्रमुख निखिल चंदेल, नगर कार्यवाह राजू कुमार, अजय कुमार, आदित्य, राजेंद्र, गौरव, टिंकू, डॉ.भूपेंद्र, गौरव, विपिन, नितिन, राहुल, शिखर, रुपेश, पारस, शुभम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.