कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि वीर बाल दिवस के अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच द्वारा महेश्वरी एकेडमी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति आधारित गीतों की प्रस्तुती की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विश्वविद्यालयीन छात्र प्रमुख राकेश सिंह ने कहा कि संस्कृति व सनातन धर्म की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। बाबा जोरावर सिंह व फतेह सिंह को जिंदा दीवार में चुनाव दिया गया। इनके जीवन से बच्चों को प्रेरणा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी पुरातन संस्कृति व इतिहास से आज की युवा पीढ़ी एक तरह से अनभिज्ञ है। वीर बाल दिवस साहस, पराक्रम व त्याग की सीख देता है। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्वदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.