चाईबासा, दिसम्बर 26 -- नोवामुंडी, संवाददाता। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर नोवामुंडी में राष्ट्रभावना के साथ वीर बाल दिवस के बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम गुरु गोविंद सिंह महाराज, जुझार सिंह, अजीत सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के छाया चित्र के समक्ष प्रधानाचार्या सीमा पालित ने दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उसके पश्चात छात्रायों द्वारा वीर बलिदानियों को समर्पित नाटक प्रस्तुत की गई, गुरुवाणी गाई गई एवं छात्रा राशि राउत द्वारा इनके जीवनी पर प्रकाश भी डाला गया। इस दौरान प्रधानाचार्या ने न केवल छात्र छात्रायों के समक्ष उनकी शौर्य गाथा को रखा अपितु छोटे-छोटे प्रश्न भी पूछे एवं पुरस्कृत भी किया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.