आरा, अप्रैल 25 -- -निजी अस्पताल के संचालक के मनमानी के खिलाफ कार्रवाई -सांसद सुदामा प्रसाद ने दिशा की बैठक में कार्रवाई की मांग की थी आरा,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अस्पताल में मरीज का सही इलाज नहीं करने व परिजनों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में सिविल सर्जन ने आरा शहर के धरहरा स्थित वीर दयाल इमरजेंसी अस्पताल का रजिस्ट्रेन रद्द कर दिया है। वीर दयाल इमरजेंसी अस्पताल के संचालक की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। जगदीशपुर प्रखंड के कौंरा मठिया निवासी दीपक कुमार का किडनी में स्टोन था। इसके इलाज के लिए वे धरहरा स्थित वीर दयाल इमरजेंसी अस्पताल पहुंचे थे। वहां मरीज का ऑपरेशन किया गया। मरीज के परिजनों के अनुसार ऑपरेशन में एक लाख रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ। ऑपरेशन के बाद भी स्टोन किडनी में ही रह गया। इसकी शिकायत करने मरीज के पिता रामपुकार यादव उर्फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.