बागेश्वर, जुलाई 5 -- देवेंद पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को एसबीआई तिराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक का पुतला दहन कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान सर्वोपरि है और उनके प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां प्रदेश की जनता की भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवा...