नैनीताल, अप्रैल 23 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में 'ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस' के तत्वावधान में नैनीताल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में पेशावर क्रांति (23 अप्रैल 1930) के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की स्मृति में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व बार अध्यक्ष एमसी पंत ने की, जबकि संचालन डी.एस. मेहता ने किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के अदम्य साहस को याद करते हुए उस ऐतिहासिक घटना का उल्लेख किया, जब उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के आदेश के बावजूद निहत्थे अफगान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से इनकार कर दिया था। सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता नवनीश नेगी ने बताया कि उस समय रॉयल गढ़वाल राइफल्स में हवलदार रहे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने मानवता की मिसाल पेश की थी। यह भी पढ़ें- पेशावर कांड के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.