हाथरस, दिसम्बर 9 -- सादाबाद। जाट समाज कल्याण समिति बिसावर के बैनरतले बिसावर में वीर गोकुला जाट की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसके लिए आयोजक सूबेदार मेजर सुभाष चौधरी के द्वारा मुख्यमंत्री से अनावरण कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र पोर्टल के जरिए भेजा गया था। इस प्रार्थना पत्र के बाद मंगलवार को बिसावर में लखनऊ से डॉ. अशोक सिंह सिकरवार आए, उन्होने सर्वे कर प्रतिमा अनावरण के संबंध में पूरी जानकारी एकत्रित की। सुभाष चौधरी ने बताया कि डॉ. अशोक सिकरवार ने उन्हें आश्वस्त किया कि अनावरण सीएम द्वारा ही होगा। इस दौरान वीर गोकुला जाट के छविचित्र पर माल्यापर्ण किया गया। मौके पर जयवीर सिंह, अशोक कुमार, अशोक प्रमुख, विजेंद्र सिंह, विजय बौहरे, श्यामवीर सिंह, रामेश्वर सिंह, रोहताश सिंह, देवेंद्र दरोगा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.