आरा, मार्च 5 -- आरा, निज प्रतिनिधि । होली के अवकाश के बाद आज शुक्रवार से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी अंगीभूत और संबद्ध महाविद्यालय खुल जाएंगे। अवकाश समाप्त होने के बाद एक बार फिर विश्वविद्यालय और कॉलेज परिसरों में छात्र-छात्राओं की चहल-पहल देखने को मिलेगी। विगत एक मार्च से होली पर्व को लेकर विश्वविद्यालय और कॉलेजों में अवकाश चल रहा था, जिसके कारण शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद थीं। अब संस्थान खुलने के साथ ही नियमित कक्षाओं का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। कई विभागों में प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन और आगामी परीक्षाओं को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। महाविद्यालयों के खुलते ही कैंपस में एक बार फिर रौनक लौटेगी। पुस्तकालय, कार्यालय और विभिन्न विभागों में भी गतिविधियां बढ़ेंगी। होली के बाद छात्र-छात्राएं अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.